किलकारी हास्पिटल में लगा मेडिकल कैम्प, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ, एसडीएम गुलाब चन्द्रा ने किया उद्घाटन

 

                             (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत में प्रभावती पल्टू राम मेमोरियल किलकारी हॉस्पिटल में महा शिवरात्रि से एक दिन पूर्व नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  जिसका उद्घाटन उप जिलाधिकारी हरैया गुलाबचंद और प्रसिद्ध डॉ. व समाजसेवी डॉ वी. के. वर्मा ने फीता काटकर किया।

उक्त  चिकित्सा शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सीएम पटेल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पी के सिंह, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एन चौधरी, एमडी फिजिशियन डॉक्टर वीके पाण्डेय, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए के पाण्डेय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बीके गुप्ता आदि डॉक्टर मौजूद रहे। बता दें कि डॉ. सीएम पटेल एक अच्छे बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जो कप्तानगंज में प्रभावती पल्टूराम मेमोरियल किलकारी हास्पिटल का संचालन कर रहे हैं। इन्होंने इस चिकित्सालय में कई जटिल प्रसव भी कराए हैं।

सत्रह फरवरी शुक्रवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में दिल की जांच ईसीजी और खून की जांच नि:शुल्क की गई। दवाइयों में 25% तक की छूट दी गयी। डॉक्टर सीएम पटेल ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उद्घाटन प्रभावती पलटूराम किलकारी हॉस्पिटल की स्थापना दिवस पर किया गया और वह लगातार इस तरीके के कार्यक्रम अस्पताल पर व अन्य जगह पर लोगों की जन स्वास्थ्य में किया करते हैं।

उन्होंने बताया कि जबसे हॉस्पिटल खुला है 2 साल में तीन बार ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है और कई बार नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आगे भी समय-समय पर जन स्वास्थ्य के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 170 लोगों की जांच की गई। लगभग 80 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। पचीस लोगों की दिल की जांच हुई 20 हड्डी और जोड़ रोगों का इलाज किया गया। इस शिविर में सबसे ज्यादा मरीज दमा, शुगर, ब्लड प्रेशर, ओस्टियोआर्थराइटिस एवं दिल के मरीज आए।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत