बस्ती : चाकू मारकर हत्या करने वाला ईनामिया गिरफ्तार

 

                         (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव में बीते दिनों मामूली लेनदेन को लेकर उपजे विवाद में हुई चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आज हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात 14 फरवरी सायं करीब साढ़े सात बजे की है। पुलिस कप्तान ने इसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने इसके पास से आला कत्ल के रुप में चाकू बरामद कर लिया है।

नगर थाने के कुड़ी गांव निवासी ऊषा एवं इसी गांव के प्रदीप पुत्र बहादुर के बीच रुपयों के लेन देन को लेकर विवाद हो रहा था। इसी बीच सूरज पुत्र मंजीत ने बीच बचाव करना शुरु किया, जो प्रदीप को नागवार लगा और उसने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। जिसे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के वक्त जिस ऊषा से प्रदीप का विवाद हो रहा था, वह मृतक की चाची बताई जा रही है। ऊषा और प्रदीप के बीच दो - चार सौ का ही लेन देन बताया जाता है। मृतक सूरज की पत्नी ने थाना नगर में मुअसं. 43 /2023 पर धारा 302 आईपीसी के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने पुलिस टीम के साथ आज सुबह करीब सवा सात बजे अभियुक्त प्रदीप को तिलकपुर शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद, उप निरीक्षक श्रवण यादव, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश गुप्ता, कां. रामसिंह यादव, संतकुमार प्रजापति, मंजीत यादव, इशान्त कुमार, अजय कुमार एवं धनवन्त गुप्ता शामिल रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖ 

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं 

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page 

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर