पैरों के नीचे कोई जमीन नहीं, फिर भी तुम्हें यकीन नहीं : पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिखाया आईना

 

                       (बृजवासी शुक्ल) 

नई दिल्ली। संपूर्ण विपक्ष की ओर से अडानी मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया गया। वहीं अब बारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी और उन्हें लोकसभा में मोर्चा संभालते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब दिया। अपने 85 मिनट के भाषण में उन्होंने राहुल गांधी के अडानी पर पूछे गए किसी सवाल का जवाब तो नहीं दिया। लेकिन कांग्रेस समेत समस्त विपक्ष को आइना दिखा दिया। इस दौरान पीएम मोदी के अलग-अलग अंदाज लोकसभा में नजर आए। कभी उन्होंने जंगल की कहानी सुनाई तो कभी दुष्यंत की पंक्तियों का जिक्र कर विपक्ष को घेरा और कांग्रेस को आईना दिखाया। इस दौरान एक ऐसा वाक्या भी नजर आया जब पीएम मोदी ने शशि थरूर को थैक्यू बोला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोगों में हार्वर्ड स्टडी का बड़ा क्रेज है। एक नेता ने कहा था हार्वर्ड में स्टडी होगी। हार्वर्ड में स्टडी हो चुकी है। इस स्टडी का टॉपिक है द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ कांग्रेस पार्टी। पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा वक्त भी आएगा जब कांग्रेस की बर्बादी पर बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में अध्ययन होगा और इसे डूबाने वालों पर भी शोध किया जाएगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुष्यंत कुमार ने बहुत बढ़िया बात कही थी। ये बहुत फिट बैठता है। 'तुम्हारे पाँव के नीचे कोई ज़मीन नहीं कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं।' 

   पीएम मोदी ने शशि थरूर को बोला- थैंक यू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर को धन्यवाद दिया। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए, पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की आलोचना की और कहा कि 2004 से 2014 के बीच यूपीए के 10 वर्षों में स्वतंत्र भारत के इतिहास में भ्रष्टाचार के सबसे ज्यादा मामले देखे गए। पीएम मोदी ने कहा, "2014 से पहले का दशक हमेशा 'द लॉस्ट डिकेड' के रूप में याद किया जाएगा, लेकिन 2030 का दशक भारत का दशक है। पीएम मोदी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे थे तब कांग्रेस ने संसद से वॉकआउट कर दिया था। लेकिन संसद में सबसे पहले शशि थरूर वापस आए। बाकी कांग्रेस के सांसद थोड़ी देर के बाद संसद में लौटे। प्रधानमंत्री मोदी की जब इस ओर निगाह गई तो उन्होंने कहा- थैंक यू, शशि जी।

            दो शिकारियों की कहानी

पीएम मोदी ने सदन में दो शिकारियों की कहानी सुनाई और कांग्रेस पर हमला किया। पीएम मोदी ने कहा, " एक बार जंगल में दौ नौजवान शिकार करने के लिए गए, वो गाड़ी से बंदूक वगैरह उतारकर थोड़ा टहलने लगे, उन्हें लगा कि थोड़ा हाथ-पैर सीधा कर लिया जाए, अभी आगे जाना है। वे गए तो थे बाघ का शिकार करने। उन्हें लगा कि आगे जाएंगे तो बाघ दिखेगा। लेकिन बाघ वहीं दिख गया। ये नीचे उतरे थे। बंदूक वगैरह वहीं पड़ी थी। अब ये करें तो क्या करें। उन्होंने लाइसेंस दिखाया। मेरे पास बंदूक का लाइसेंस है। पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने भी बेरोजगारी दूर करने के नाम पर कानून दिखाया था। ये देखो कानून बना दिया है। ये इनके तरीके थे और फिर पल्ला झाड़ दिया। पीएम मोदी ने कि 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में सबसे ज्यादा घोटालों का दशक रहा।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर