सीएम योगी ने बस्ती के जेडीए अविनाश तिवारी को किया सम्मानित, मण्डलायुक्त ने दिया सम्मान पत्र

                         (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कृषि कार्यो में नवाचार (काला नमक चावल उत्पादन में) शासन द्वारा पुरस्कृत किए गये संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र तिवारी को मण्डलीय बैठक में सम्मान पत्र प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 23 दिसम्बर 2022 को आयोजित “किसान सम्मान दिवस 2022” के अवसर पर यह सम्मान मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ में प्रदान किया गया था। इस अवसर पर जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन, सिद्धार्थनगर के संजीव रंजन, संतकबीर नगर प्रेम रंजन सिंह, सीडीओ जयेन्द्र कुमार, डा. राजेश कुमार प्रजापति तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे और बधाईयाँ दीं।

            -  -  -  -  -  -  -  -  -  -  - -

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार