जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन हेतु परीक्षा तिथि घोषित

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। वर्ष 2023-24 में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 29 अप्रैल 2023 (शनिवार) को किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया है कि जिले के किसी भी शासकीय/मान्यता प्राप्त प्राथमिक पाठशाला की कक्षा-5 (सत्र 2022-23) में अध्ययनरत विद्यार्थी चयन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 उन्होने बताया कि अभ्यर्थी का जन्म दिनांक 01.05.2011 से 30.04.2013 के बीच का होना चाहिए तथा उसे तीसरी एवं चौथी कक्षाओं को किसी शासकीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय अथवा सर्वशिक्षा अभियान/एनआईओएस आदि द्वारा संचालित संस्था से उत्तीर्ण किया हुआ होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा की विवरणिका एवं आवेदन पत्र समर्पित करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर लिंक उपलब्ध हैं।
उन्होने बताया कि आवेदन पत्र आनलाइन भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। अन्य सम्बन्धित जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय, बस्ती द्वारा स्थापित हेल्पडेस्क के दूरभाष संख्या-7052429560, 9085498960 एवं 7458830644 से प्राप्त किया जा सकता है।

             -  -  -  -  -  -  -  -  -  -

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार