जिला प्रबंधक पीसीएफ का घूस लेते वीडियो वायरल

                         (अर्जुन सिंह) 

संत कबीर नगर (उ.प्र.)। जिले में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में पीडी का मामला शांत नहीं हुआ और एक मामला फिर सामने आ गया। पीसीएफ जिला प्रबंधक अंजना नायक इस भ्रष्टाचार को और बढ़ा रही हैं। इनका एक वीडियो वायरल रहा है, जिसमें ये रुपये लेते नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि ये पचास हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो है।

इनके ऊपर आए दिन डिमांड बढ़ाये जाने का आरोप भी लग रहा है। धान क्रय केंद्र प्रभारियों का कहना है की सेंटर बनाने के नाम पर ₹150000 ले रही हैं और ₹50 प्रति कुंटल के हिसाब से इनको घूस चाहिए। जो क्रय केंद्र प्रभारी इनको घूस देगा उसी की खरीद करवा रही हैं। आए दिन वह सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को परेशान कर रही हैं। जिले से एक बार यह सस्पेंड होकर जा चुकी हैं और फिर दोबारा आकर इनका मनोबल और बढ़ गया है। इनके चहेते बड़े बाबू महबूब आलम इसकी वसूली करते हैंं। जो क्रयकेन्द्र प्रभारी घूस नहीं देता है, महबूब आलम उसे फोन करके धमकी देते हैं। महबूब आलम इस जिले में लगभग 10 साल से हैं।
आपको बताते चलें कि जिला प्रबन्धक पी सी एफ अन्जना नायक हिटलर के तर्ज पर चलते हुए क्रयकेन्द्र प्रभारियों से किसानों का धान खरीदने से मना करती है। क्रय केन्द्र प्रभारियों ने कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर अपना विरोध जताया और भ्रष्टाचार होने की बात पुरजोर तरीके से बयां की। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार