बस्ती में चार एसओ सहित सात ट्रांसफर

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के अनुसार जिले में तीन निरीक्षक और चार उप निरीक्षकों के तबादले किये हैं।

  इस स्थानान्तरण में निरीक्षक ओम प्रकाश गौतम को प्रभारी जन सूचना सेल से प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया, इंस्पेक्टर संजय कुमार को प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया से प्रभारी निरीक्षक रूधौली और निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को प्रभारी निरीक्षक रूधौली से प्रभारी जन सूचना सेल बनाया गया है। उप निरीक्षक योगेन्द्र कुमार प्रभारी चौकी घघौवा परसरामपुर को थानाध्यक्ष पैकोलिया बनाया गया है। उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद को प्रभारी चौकी बभनान थाना गौर से थानाध्यक्ष नगर, धर्मेन्द्र तिवारी को एसओ नगर से प्रभारी बभनान और दिलीप सिंह को थानाध्यक्ष पैकोलिया से प्रभारी घघौवा परसरामपुर बनाया गया है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर