भारत विकास परिषद, रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार समिति व सनातन धर्म संस्था ने युवा दिवस के रूप में मनाई विवेकानंद जयंती

 

                         (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.)। भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा व रामकृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन स्वामी विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सभागार में सनातन धर्म संस्था के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुशरण कर स्वयं के व्यक्तित्व को विराट बनाते हुए भारत को विश्व के पटल पर प्रथम स्थान पर स्थापित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा गीत, संगीत और स्वामी जी के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इतिहास संकलन प्रकोष्ठ के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री संजय जी ने बताया कि स्वामी जी एक महापुरुष के रूप में पूजे जाएं इसकी अपेक्षा स्वामी जी किन परिस्थितियों में पूज्य बने इस पर मनन करने की आवश्यकता है। राम कृष्ण विवेकानंद मठ के अध्यक्ष कैलाश नाथ दूबे ने विवेकानंद का स्वदेश मंत्र का संकल्प दिलाया।
(कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय जी को श्रीराम मंदिर एवं विवेकानंद जी का चित्र व अंगवस्त्र भेंट किया गया) 
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ डी के गुप्ता ने युवाओं को जीवन के मंत्र दिए उन्होंने युवाओं को बेहतर जीवन जीने के आसान तरीके बताये। अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त कर्नल के सी मिश्र ने बताया कि युवा अपने को समर्थ बनाएं देश स्वयं सम्पन्न हो जाएगा। भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चो में देश व संस्कृति के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर 24 यूनिट रक्तदान किया गया व साइंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में आभार ज्ञापन विद्यालय समूह के चेयरमैन सत्य प्रकाश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण चंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ल, अभय सिंह यादव, पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल, आशीष श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, हेमंत मिश्र, शिवा त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रीति श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र - छात्राएं ने उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर