बस्ती : डीएम ने की गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक

                             (नीतू सिंह) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 23 जनवरी को सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान संचालित किया जायेंगा। 24, 25 एवं 26 जनवरी को उ0प्र0 दिवस का आयोजन किया जायेंगा। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन होंगा। उन्होने रेलवे एवं बस स्टेशन पर भी गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।

उन्होने कहा कि सभी कार्यक्रमों के दौरान कोरोना से सुरक्षा के प्रोटोकाल का पालन किया जाय। ठंड को देखते हुए उन्होने कहा कि प्रभात फेरी में सभी सरकारी एंव गैर सरकारी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राए भाग लेंगे। मुख्य कार्यक्रम 9.30 बजे से पुलिस लाईन में आयोजित होंगा। प्रातः 08.30 बजे सभी सरकारी कार्यालयों में झण्डा रोहण किया जायेंगा। ग्राम पैडा, नगर बाजार तथा अमोढा में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जेल, जिला चिकित्सालय, कुष्ठ आश्रम तथा वृद्धाआश्रम मंे फल एंव मिष्ठान वितरण किया जायेंगा। विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित कर अलग से जारी किए जायेंगे।
बैठक का संचालन करते हुए एडीएम कमलेश चन्द्र ने कहा कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सभी उत्साहपूर्वक भाग लें। उन्होेने कहा कि नगर के सभी 15 महापुरूषों की मूर्तियों की साफ-सफाई एंव माल्यार्पण गणमान्य नागरिको एवं अधिकारियों द्वारा 09.00 बजे से किया जायेंगा। बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द, बीएसए डा. इन्द्रजीत प्रजापति, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, स्कन्द शुक्ला, पुनीत दत्त ओझा, रामकृष्ण लाल जगमग, प्रधानाचार्या मुश्लिमा खातून, अनुराग श्रीवास्तव तथा विभागीय अधिकारीगण एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर