बस्ती में यूमागा टेक्नोलॉजी की ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल हुए 21 सौ छात्र छात्राएं

  

                         (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। यूमागा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की सबसे बड़ी जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता आज 4 दिसम्‍बर को जिले के प्रतिष्ठित संस्थान कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान बस्ती में संपन्न हुआ। इसमें जनपद के ग्रामीण / शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। दो वर्गों में कक्षा 6 से 8 में 1345 प्रतिभागी कक्षा 9 और 10 में 468 प्रतिभागी और कक्षा 11 और 12 वर्ग में 335 छात्रों सहित कुल 2148 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों का विज्ञान के प्रति रुचि दिखाई पड़ा , छात्रों ने परीक्षा हॉल में बहुत ही जिज्ञासा पूर्वक परीक्षा दिया। परीक्षा देने के बाद जब बच्चे परीक्षा हॉल से बाहर निकल रहे थे, तो उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कुराहट दिखाई दी।

प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता यूमागा टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर प्रभात मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का परिणाम 8 जनवरी 2023 को घोषित किया जाएगा। जिसे आप यूमागा टेक्नोलॉजीज कंपनी के ऑफिशियल फेसबुक पेज (Umaga Technologies) पर और इसके ऑफिशियल वेबसाइट (www.techumaga.in) पर भी देख सकते हैं। साथ ही साथ विभिन्न समाचार पत्रों में भी यह परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रशांत मिश्रा, अंकित कुमार गुप्ता, विमल पाण्डेय, समीर नरूला, अमन पाण्डेय, अंकित अग्रहरी, अशोक प्रजापति, सुरेन्द्र चौधरी, प्रिंस मिश्रा, दुर्गेश, अनुराग पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, अनुराग दूबे, हरेन्द्र, शिवम अग्रवाल, हर्ष द्विवेदी सहित तमाम लोगों ने इस विज्ञान प्रतियोगिता में सहयोग किया और सराहना करते हुए बधाईयां भी दीं।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर