बस्ती : सोनहा एसओ सस्पेंड होने के बाद बदले गये लालगंज व पैकोलिया एसओ : रविन्द्र सिंह इंस्पेक्टर सोनहा बने

 

                          (बृजवासी शुक्ल) 

 बस्ती (उ.प्र.)। जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के गदापुर चक गांव में गौकसी की नृशंस घटना को रोकने में नाकाम थानाध्यक्ष, एक उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों के निलंबन के बाद पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने तुरन्त ही इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक सोनहा तैनात कर दिया है। इसके साथ ही तीन और उप निरीक्षकों के तबादले किये गये हैं।

 मंगलवार आठ अक्तूबर का दिन बस्ती पुलिस के लिए काफी गहमागहमी भरा रहा। सोनहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार, हलका इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल यादव, आरक्षी राहुल सिंह और विपिन सिंह को पुलिस कप्तान ने सख्त कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
यहां देखें सोनहा गौकसी की वीडियो न्यूज
इसके बाद की कार्यवाही में हाल ही में थानाध्यक्ष पैकोलिया बनाए गये गजेन्द्र सिंह की कुर्सी छिन गयी है। इन्हें सोशल मीडिया सेल में भेजा गया है। दुबौलिया में तैनात रविन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक सोनहा बनाया गया है।
इसके अलावा उप निरीक्षक महेश सिंह को सोशल मीडिया सेल से थानाध्यक्ष लालगंज और दिलीप सिंह को थानाध्यक्ष लालगंज से थानाध्यक्ष पैकोलिया बनाया गया है। यह स्थानान्तरण जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनाए रखने रिक्ति के सापेक्ष तात्कालिक प्रभाव से किया गया है। यह स्थानान्तरण आदेश जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के अनुसार जारी किया गया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर