मीडिया दस्तक ने अमहट पर मनाया देव दीपावली

 

                            (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। मीडिया दस्तक न्यूज नेटवर्क प्रा.लि. की ओर से कुआनो नदी के अमहट घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने दीपदान किया। मुख्य अतिथि सीडीओ डा. राजेश प्रजापति एवं उनकी धर्मपत्नी रिदम एकेडमी की डायरेक्टर डा. श्रेया ने विधिवत पूजन अर्चन के ऊॅं आकार के बने दीपों को प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

डॉ. राजेश प्रजापति ने कहा मीडिया दस्तक की ओर से देव दिवाली के पर्व पर आयोजित दीपदान का कार्यक्रम अति सराहनीय है, इससे भारतीय संस्कृति से जुड़ी परम्पराओं को बल मिलता है। आज के दिन लोग घाटों पर स्नान ध्यान, पूजा पाठ करके दीपदान करते हैं जो धर्मिक दृष्टि से बड़ा ही पुण्य फलदायी होता है। डा. श्रेया ने कहा मीडिया दस्तक केवल एक न्यूज प्लेटफार्म नहीं है, इसकी गतिविधियां धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक परंपराओं को ताकत देती हैं।
देव दीपावली के अवसर पर अमहट घाट पर आयोजित दीपदान प्रेरणादायक रहा। उन्होने मीडिया दस्तक की पूरी टीम व इससे जुड़े सभी लोगों को धन्यावाद देते हुये परंपराओं को जीवंत बनाये रखने की अपील किया। इससे पहले अमहट घाट पर पहुंचने पर मीडिया दस्तक के मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव, मुसहा स्कूल के प्रधानाध्यापक रामसजन यादव, आनंद राजपाल, चित्रांश क्लब की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, शम्भूनाथ गुप्ता आदि ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर एवं डा. श्रेया को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में आदित्य कसौधन, राणा प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, सेठ बृजकिशोर, राजेंद्र गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, अपराजिता श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव, अमन पांडेय, कृष्ण चन्द्र श्रीवास्तव, संज्ञा श्रीवास्तव, रनदीप माथुर, हर्षित गुप्ता, सुमन श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, भारत भूषण श्रीवास्तव, अमन खान, वीर त्रिपाठी, महेन्द्र तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव, अमर सोनी, आशुतोष पाण्डेय, मुरलीधर, सुखराम यादव, अरूणेश श्रीवास्तव, वेब मीडिया एसो. के जिलाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, अजय गोपाल श्रीवास्तव ‘अज्जू’, अनिल श्रीवास्तव, सोहम, पिहू आदि की उपस्थिति रही।

        ➖    ➖    ➖    ➖     ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार