नगर पंचायत चुनाव को लेकर भानपुर में भाजपा की बैठक सम्पन्न : भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया एकजुटता का आह्वान

 

                        (अजय कुमार पाण्डेय) 

 सल्टौआ (बस्ती)। नगर पंचायत भानपुर में आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सोनहा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौरसिया ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल भी सम्मिलित हुए। बैठक में नगर पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती पर चर्चा किया। उन्होंने संगठन द्वारा किसी को भी प्रत्याशी बनाए जाने पर एकजुटता का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है, तब से देश और प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है। इन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कुछ विपक्ष के लोग जनता को महंगाई को लेकर बरगला रहे हैं। जबकि उनके पास कोई ठोस तथ्य नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भारत की प्रगति दर अमेरिका चीन से आगे है।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष या सभासद के लिए भाजपा संगठन जिसको टिकट देगा, भाजपा संगठन के लोग उनको पूरी तरह से सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमें विपक्ष की बातों का ध्यान ना दे कर संगठन की मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर आहर सोनहा से भावी सभासद प्रत्याशी विजय कुमार पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, सती राम चौधरी, आनंद शुक्ल, अयोध्या सिंह, शिव प्रकाश सोनी व तमाम भाजपा कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार