थ्रो बाल संघ के सचिव बने पुनीत ओझा

 

                              (अर्जुन सिंह) 

 संतकबीरनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार पुनीत दत्त ओझा को थ्रो बाल संघ संतकबीरनगर का सचिव बनाया गया है। उन्होंने कहा है कि खेल के प्रति युवाओं का झुकाव चाहिए। इससे एक ओर जहां टीम भावना का विकास होता है, वहीं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। श्री ओझा के मनोनयन से जिले के युवाओं को खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

  पुनीत ओझा का मनोनयन थ्रो बाल संघ बस्ती मण्डल के मण्डल सचिव संतोष कुमार जायसवाल द्वारा किया गया है। श्री जायसवाल ने कहा है कि पुनीत ओझा के खेल के प्रति लगाव और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे यह भी अपेक्षा की गई है कि अति शीघ्र जिले के पदाधिकारियों का चयन कर पूरी कमेटी बना ली जाय। बता दें कि पुनीत ओझा जिले ही नहीं बल्कि मण्डल के वरिष्ठ पत्रकार हैं और लोकप्रिय न्यूज चैनल सहारा समय के प्रभारी हैं।
पुनीत ओझा ने कहा है कि संतकबीरनगर जिले में युवाओं के अन्दर बहुत टैलेंट है। आवश्यकता है उन्हें सही दिशा देने की। खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं इसे एक अच्छे और सम्मानजनक कैरियर के रुप में चुना जा सकता है। श्री ओझा ने कहा कि हमारा युवा इन बातों से अनभिज्ञ नहीं हैं, जरुरत सिर्फ मोटीवेशन और सहूलियतें दिये जाने की है। इनके मनोनयन पर खेल प्रेमियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों और तमाम सामाजिक और सम्भ्रांत लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाईयाँ दी हैं।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार