एसपी आशीष श्रीवास्तव ने फुटहिया पुलिस बूथ का उद्घाटन

 

                          (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.)। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने आज जिले के नगर थाना क्षेत्र की शहर से सटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ग्राम प्रहरियों और सम्भ्रांत लोगों को गर्म शाल और माल्यार्पण कर स्वागत किया। एसपी ने कहा कि पुलिस चौकी की व्यवस्था से पूरे क्षेत्र और अच्छी निगरानी हो सकेगी। बता दें कि जिले के अन्य तुलना में नगर थाने में अपराधों पर पर अधिक अंकुश लगा हुआ है। यहां थानेदार धर्मेन्द्र तिवारी हैं।

एसपी आशीष श्रीवास्तव द्वारा आज नवनिर्मित पुलिस बूथ चौकी फुटहिया थाना नगर का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर किया गया। आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस बूथ के निर्माण में सहयोग करने के लिए क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस बूथ के निर्माण में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तिवारी और चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह के प्रयासों की भी सराहना की। एसपी ने चौकी क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए बताया कि चौकी बनने से अपने हल्के के दरोगा और आरक्षियों से सम्पर्क स्थापित करने में आसानी होगी व जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से सुगमता पूर्वक उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कलवारी विनय कुमार चौहान, क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय, थानाध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र तिवारी, पत्रकार, थाना नगर व पुलिस चौकी फुटहिया के पुलिस कर्मी व क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे। आशीष श्रीवास्तव ने वरिष्ठ पत्रकार यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव जयन्त कुमार मिश्र को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम से सम्मानित किया।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार