बस्ती में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने किया FirstCry.Com का उद्घाटन : BIG STORE FOR FUSSY MOMS

                             (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय बस्ती शहर में आज फर्स्ट क्राई डॉट कॉम (FirstCry.Com) का उद्घाटन जिले के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सपत्नीक फीता काटकर किया। जिले में बच्चों के लिए यह पहला इतना बड़ा और नामचीन शोरुम है। यह शो रुम स्थानीय गांधीनगर में जनता होटल के पास है। इसकी शुरूआत जिले के प्रसिद्ध व्यावसायिक घराने के राम मनोहर अग्रवाल ने किया है।

उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि इस शोरुम के खुल जाने से छोटे बच्चों के जरुरत की उच्च गुणवत्ता की चीजें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह शोरुम शहर के विकास की एक कड़ी भी है। आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि जो चीजें बड़े शहरों और महानगरों में हैं, वो बस्ती के लोग यहां ला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव यहां अपनी धर्मपत्नी डॉ आकांक्षा गुप्ता और बेटी के साथ पधारे थे।
  इस मौके पर first cry. Com के प्रोपराइटर राम मनोहर अग्रवाल ने कहा कि शहर में नई नई चीजें आती हैं, तो लोगों को अच्छा महसूस होता है। हमारा मकसद लोगों को बेहतरीन क्वालिटी उपलब्ध कराना है। चूंकि फर्स्ट क्राई के सभी प्रोडक्ट बच्चों की जरुरत के ही हैं, इसलिए क्वालिटी से समझौता करना ठीक नहीं होता। यहां शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के उपयोग की ही सारी चीजें उपलब्ध हैं। इस मौके पर राम मनोहर अग्रवाल के अलावा प्रेम कुमार अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, अच्युत अग्रवाल, सागर अग्रवाल, एसपी पीआरओ नरायन लाल श्रीवास्तव, राहुल पटेल, आमोद उपाध्याय एवं विशाल मोदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर