डीएम एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण, दिए निर्देश

 

                          (विशाल मोदी) 

 बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बाढ प्रभावित गांव अशोकपुर माझा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एसडीएम हर्रैया को निर्देशित किया कि गांव के सभी लोगों की फसलक्षति की सूची शीघ्र तैयार कराये, जिससे शासन को सूचना भेजी जा सके। किसी भी दशा में किसी प्रभावित व्यक्ति का नाम छूटने ना पाये। उन्होंने सीएमओ को दवाएं और समुचित इलाज के लिए तत्काल टीम भेजने के लिए निर्देशित किया।

 ग्राम प्रधान शैलेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि प्रभावित लोगों में प्रशासन द्वारा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चन्द्रा के द्वारा गांव के लोगों को हर प्रकार की सुविधाए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम गुलाब चन्द्र, बीडीओ दुबौलिया सुरेन्द्र प्रताप सिंह तथा गांव के प्रभावित लोग उपस्थित रहे। 

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर