उत्कृष्ट कार्य हेतु कां. भोलेनाथ राय सम्मानित

                          (अर्जुन सिंह) 

मेंहदावल (सन्तकबीरनगर)। संत कबीर नगर जनपद के मेंहदावल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बौरब्यास निवासी भोलेनाथ राय पुत्र हरीराम राय को उत्कृष्ट सेवा करने के लिए समाजसेवियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भोलेनाथ राय प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वजीरगंज थाने के हाता चौकी पर कांस्टेबल पद पर तैनात है।

भोलेनाथ राय ने प्रमुख त्योहारों पर शासन के अनुरूप मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निर्वहन करते हुए सभी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया है। जिसको लेकर चौकी क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा कांस्टेबल भोले नाथ राय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांस्टेबल भोले नाथ राय ने बताया पुलिस विभाग में रहकर शासन की मंशा के अनुरूप मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना हमारा परम् कर्तव्य है और आगे भी हम इसी अपनी ड्यूटी पर पूरे ईमानदारी और निष्ठा से रहकर लोगों की सेवा करता रहूंगा। पुलिस विभाग में रहकर समाज की सेवा करना मेरे लिए गौरव का विषय है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार