सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में ज्ञान विज्ञान मेला सम्पन्न : गोरक्षप्रांत का रहा दबदबा

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के परिसर में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर्व के समापन के अवसर पर विद्या भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ज्ञान विज्ञान मेले का आज समापन हो गया। यह मेला 15 अक्टूबर से प्रारम्भ हुआ था। समापन समारोह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मेले में गोरक्ष प्रांत सर्वजेता रहा। ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग का श्रेष्ठ परिणाम रहा। उप मुख्यमंत्री के अतिरिक्त विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिव कुमार, हरैया विधायक अजय सिंह और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह की भी मंच पर गरिमामय उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने मंचासीन सम्मानित अतिथियों का परिचय कराया तथा साथ ही उनका अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया। क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख बांके बिहारी ने पूरे कार्यक्रम का व्रत निवेदन किया । बालिका विद्या मंदिर रामबाग की बहनों ने नृत्य प्रस्तुत किया। विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री माननीय शिव कुमार ने विद्या भारती द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के बारे में बताया। क्षेत्रीय संस्कृति ज्ञान प्रमुख राजकुमार सिंह द्वारा पुरस्कारों का वितरण संपन्न कराया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के भैया द्वारा एक एकल गीत प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि विद्या भारती पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रयत्नशील रहा है और उसका परिणाम भी परिलक्षित होने लगा है। इस संस्थान के अनेक छात्र - छात्राएं विभिन्न पदों पर सुशोभित होकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने विद्याभारती द्वारा संचालित विविध कार्यक्रमों की सराहना की और ज्ञान विज्ञान मेले में प्रथम स्थान प्राप्त भैया बहनों को राष्ट्रीय ज्ञान विज्ञान मेला में सफल होने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के संयोजक एवं गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने आगंतुकों, अतिथियों एवं सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुआ।
इस अवसर पर विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचंद्र जी, क्षेत्रीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख श्री राजकुमार सिंह, क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख श्री बांके बिहारी पांडेय, गोरक्ष प्रांत नगरीय के प्रदेश निरीक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राम सिंह जी, वैदिक गणित की दृष्टि से श्री संतोष कुमार सिंह जी, विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल गाडिया, विद्यालय के प्रबंधक एस.पी. सिंह, विभाग प्रचारक अजय नारायण जी, विभाग संघ चालक नरेन्द्र भाटिया जी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, प्रेमसागर तिवारी, संघ के पदाधिकारी, शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राए उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के गोरक्ष प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समस्त व्यवस्था सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हो रही है। कार्यक्रम में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग, सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग तथा सरस्वती विद्या मंदिर शिवा कॉलोनी का भी सहयोग रहा।

        ➖    ➖    ➖    ➖   ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर