सेवा पखवारे में भाजपा किसान मोर्चा ने किया वृहद वृक्षारोपण : अमृत कुमार वर्मा

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सत्रह सितम्बर से दो अक्टूबर गांधी जयंती तक भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मनाए जा रहे सेवा पखवारे के अन्तर्गत आज जिले भर में वृहद अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया गया। सेवा पखवारे में 2 अक्टूबर को खादी के उत्पाद खरीदने जैसे आयोजनों के माध्यम से स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि पन्द्रह दिनों से चल रहे इस सेवा पखवारा अभियान के अन्तर्गत जिले भर में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्राणिमात्र की सेवा की गई एवं पर्यावरण, जल सहित गौवंश सरंक्षण के कार्य भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पखवारे के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यकर आमजन को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। जिले भर के सभी मंडलों में आज कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण के क्रम में हर्रैया में प्रदीप द्विवेदी, गौर में आत्मा प्रसाद पाठक, परसा में राधेश्याम कमलापुरी, कप्तानगंज में रामभद्र शुक्ला, हरदी में वरुण पाण्डेय, दुबौलिया में गौरव मणि त्रिपाठी, रामनगर में सतेन्द्र सिंह भोलू, सोनहा में जय प्रकाश शुक्ला, सल्टौआ में सिद्धार्थ श्रीवास्तव, रूधौली में संदीप पाण्डेय, हनुमानगंज में रमेश तिवारी, पकरीजई में अवनीश सिंह साऊँघाट में पंकज मिश्र एवं मुण्डेरवा में पवन कुमार चौधरी द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
बस्ती सदर में गोपेश्वर त्रिपाठी एवं नन्हे भईया, गणेशपुर में आलोक पाण्डेय, बस्ती नगर में अनिल पाण्डेय, बहादुरपुर में दिलीप पाण्डेय महसों में अरूण पाण्डेय, बनकटी में अजीत शुक्ला ने वृक्षारोपण किया । इस अवसर पर घनश्याम तिवारी, अखिलेश निषाद, विजय कुमार पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, रामराज तिवारी, राम अचल मौर्या, सत्यम पाण्डेय, विवेक मिश्रा, विष्णु यादव, गौरव मणि त्रिपाठी, उमाकान्त शुक्ला, फूलराम वर्मा, नागेन्द्र शुक्ला, राम केवल गुप्ता ,सुभाष सिंह ,स्नेह पाण्डेय अरूण चौधरी, सुनील कुमार मिश्रा, प्रिन्स उपाध्याय, रोशन शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, राजन पाण्डेय, अरूण पाण्डेय , अंकित पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण किया।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर