रोटरी क्लब ग्रेटर ने लगाया ब्लडग्रुप जांच शिविर : 85 लाभान्वित

 

                          (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के अध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा के संयोजन में निःशुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच की गई। डॉ. वर्मा ने कहा कि सभी के लिए ब्लड ग्रुप की जानकारी आवश्यक है। इससे रोगों से मुक्ति एवं आकस्मिक संकट के समय विशेष लाभ मिल जाता है।

 डॉ. वर्मा ने कहा कि उनका ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव है, जो कम लोगों में पाया जाता है, किसी को भी यदि एबी निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़े तो वे सहर्ष रक्तदान करेंगे।
ब्लड ग्रुप जांच शिविर को सम्पन्न कराने में ब्लड बैंक के दीपक श्रीवास्तव, कीर्ति आनन्द, अनुराधा सिंह, राकेश भट्ट, इमरान एवं आयुष विंग के डा. जुनैद अहमद, डा. सतीश, अभिषेक शुक्ल, आशीष कुमार, रामपाल, मोहनलाल, कुसुम के साथ ही रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के रोटेरियन किशन गोयल, प्रतिभा गोयल, डा. आलोक रंजन वर्मा, राजेश्वरी देवी, अशोक कुमार शुक्ल, कमलादेवी शुक्ल, अनमोल कुमार मोदी, अभिषेक त्रिपाठी, डा. शिव प्रकाश भारती, धर्मेन्द्र चौरसिया, विनय मौर्या, एस.के. गौतम, डा. श्याम नरायन चौधरी, सत्येन्द्रधर दूबे, अफजल हुसेन अफजल, सुनील कुमार, राम दयाल चौधरी आदि ने योगदान दिया।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर