बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

                         (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर की प्रतिष्ठित फर्म पाण्डेय मेडिकल्स के प्रोपराइटर सुरेश पाण्डेय की पत्नी करीब चालीस वर्षीय ललिता पाण्डेय का अपहरण कर लिया गया है। दो दिन बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। परिवार में सभी का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बता दें कि पाण्डेय मेडिकल्स के सुरेश पाण्डेय शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के जामडीह पाण्डेय के निवासी हैं। बीते आठ सितम्बर को वे किसी कार्य से लखनऊ गये थे। इसी दिन सायं उनकी पत्नी ललिता पाण्डेय गांधी नगर बाजार (पक्के बाजार) गयी थीं। रात करीब नौ बजे उनके बेटे ने फोन किया, तो ललिता ने बताया कि गांधी नगर पुलिस चौकी के पास हूं। आटो करके आ रही हूं। करीब साढ़े नौ बजे फिर बेटे ने फोन किया तो ललिता का फोन स्विच आफ बताने लगा।  उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। वे मोबाइल न. 9336517316 अपने साथ ले गई थीं। बेटे ने मां के घर न पहुंचने और फोन स्विच आफ होने पर इसकी सूचना अपने पिता को फोन करके दी। लापता ललिता के पति सुरेश पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक और शहर कोतवाल को तहरीर देकर आशंका व्यक्त किया है कि अज्ञात लोगों ने उनकी पत्नी ललिता पाण्डेय का गत 8 सितम्बर की रात को अपहरण कर लिया है। शहर कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए छानबीन तेज कर दी गई है, जिससे जल्द से जल्द लापता महिला का पता लगाया जा सके।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश