टीम के साथ जेल पहुंचे सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्र, जाना बच्चों का हाल

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार को जिला जेल पहुंच कर बच्चों का हाल चाल जाना,जेल के जिम्मेदारों से जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिया।

जेल में बंद महिला बंदियो के साथ नाबालिग बच्चे भी जिला जेल में आवासित है, उनकी खबर लेने के लिए न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के साथ सदस्य डा संतोष कुमार श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता पहुंचे थे, जेल में बंद महिला बंदियों के बच्चों से मुलाकात किया, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि इस समय जेल में कुल 6बच्चे अपनी मां के साथ रह रहे हैं। जिनमें 5 बच्चे पढ़ाई करने के लिए प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइंस में जा रहे हैं। एक बच्चा छोटा है, विद्यालय जाने के लायक नहीं है। जेल प्रशासन ने बच्चों के पढ़ाई के साथ ही खेल कूद की भी व्यस्था कर रखी है। चेयर पर्सन श्री मिश्र ने कहा कि न्याय पीठ के लिए बच्चों का हित सर्वोपरि है, समिति इस दिशा में सतत प्रयत्नशील है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर