संजय जायसवाल ने किया बीडीए में स्थाई सचिव नियुक्त करने की मांग

 

                        (घनश्याम मौर्य) 

बस्ती । रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर विकास प्राधिकरण बस्ती में स्थायी सचिव की नियुक्ति कराकर विकास कार्यो में तेजी लाये जाने और अवर अभियन्ता एवं कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाये जाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि विकास प्राधिकरण बस्ती में स्थायी सचिव की नियुक्ति न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। वर्तमान में सचिव पद का अतिरिक्त कार्य प्रभार एसडीएम को दिया गया है। ऐसे में अतिरिक्त प्रभार के रूप में कार्य करने वाले अधिकारी कार्यालय में समय नहीं दे पा रहे हैं जिसके कारण बस्ती शहर विकास कार्य में पिछड़ता जा रहा है। अन्य विकास प्राधिकरणों की तरह बस्ती बीडीए में कोई विकास का कार्य नहीं हो पा रहा है न ही इनके द्वारा किसी योजना के अर्न्तगत जमीन का अधिग्रहण कर भवन का निर्माण कराकर लोगों को लाभान्वित ही किया गया है। केवल बीडीए के कर्मचारियों और अभियन्ताओं के द्वारा शहर में मानक के विपरीत नोएडा जैसे विकास प्राधिकरण के दर पर वसूली की जा रही है जिससे यहां के लोगों में काफी आक्रोया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि विकास प्राधिकरण बस्ती में स्थायी सचिव की नियुक्ति कराकर विकास कार्यो में तेजी लाये जाने और अवर अभियन्ता एवं कर्मचारियों के द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय। यह जानकारी पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार