बस्ती : एक्शन मोड में लोकल पुलिस - सीएलए में नौ गिरफ्तार

                        (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर की लोकल गांधी नगर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था भंग कर अराजकता फैलाने के मामले में नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गांधी नगर प्रभारी मनीष जायसवाल ने सभी के ऊपर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 353, 504 एवं 506 तथा 7 सीएलए एक्ट के एफआईआर कराया है। मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के माली टोला और रहमतगंज के तीन तीन व्यक्तियों, सराय गल्ला मंडी, बेलवाडांड़ी और विशुनपुरवा के एक एक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना कोतवाली बस्ती के मुअसं. 481/2022 धारा 147, 148, 149, 353, 504, 506 भादसं. व 7 सी.एल.ए. एक्ट मे वांछित नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में गांधी नगर चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल, उप निरीक्षक गौरी शंकर, हे. का. इन्द्रदेव पटेल, योगेन्द्र यादव, रामफल यादव, कां. विकास सिंह एवं राहुल कुमार शामिल रहे।
इस कड़ी कार्यवाही में माली टोला के पिन्टू सोनकर पुत्र किलकिल, पंकज पुत्र राधे सोनकर, मो. मारुफ पुत्र अकबर अली, रहमत गंज के गुलाम हुसेन पुत्र असगर अली, सरफराज पुत्र गुलाम हुसेन, दिलशाद अली पुत्र अली अहमद, सराय गल्ला मंडी निवासी रुस्तम पुत्र मो. नसीम खां, बेलवाडांड़ी के शादिक उर्फ नोडी पुत्र शकील अहमद एवं विशुनपुरवा के मो. सोनू पुत्र मो. शफी को जीआईसी से गिरफ्तार किया गया।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर