बस्ती : एसीएस मनोज सिंह ने देखा मण्डल में सूखे का हाल, की बैठक

 

                            (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। कृषि उत्पादन आयुक्त/अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करके जिले की सूखे की स्थिति के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने वैकल्पिक फसलों जैसे तोरिया, सरसों, रागी की खेती कराने का निर्देश दिया। इसके बीज की उपलब्धता के लिए उन्होंने लखनऊ में दूरभाष पर अधिकारियों को निर्देशित किया है।

(कृषि उत्पादन आयुक्त / अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ निरीक्षण में संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र त्रिपाठी व अन्य अधिकारी) 

 संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर में सूखे का जायजा लेने के बाद बस्ती पहुंचने पर सर्किट हाउस में अधिकारियों ने उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कान्टीजेन्सी प्लान के अनुसार किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए।

बैठक में मंडलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने बताया कि मंडल में लगभग 12 लाख किसान है और कोरिया का मात्र 3800 पैकेट प्राप्त हुआ है जो अपर्याप्त है। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन बताया कि लगभग 40 प्रतिशत से अधिक धान की फसल सूखे के कारण खराब हो गई है।
(गाँव पियसिया विकास खण्ड बघौली जनपद सन्त कबीर नगर में कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह द्वारा संयुक्त कृषि निदेशक अविनाश चन्द्र त्रिपाठी के साथ वर्षा से प्रभावित धान की फसल का निरीक्षण) 
उन्होंने बताया कि एनआरएलएम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र से जोड़कर सब्जी एवं फल उत्पादन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करायी जा रही है। जिले में मशरूम का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।
बैठक में सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति, कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर एसएन सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद्र तिवारी, उद्यान के अतुल कुमार सिंह, उप निदेशक उद्यान पंकज शुक्ला, ने जनपद में सूखे की स्थिति तथा कान्टीजेन्सी प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर