किसानों के लिए उपलब्ध है तोरई बीज उत्तरा : जेडी कृषि

                              (नीतू सिंह) 

 बस्ती (उ.प्र.)। किसानों के लिए बस्ती मण्डल में तोरिया का बीज उपलब्ध कराया गया है। किसानों को यह बीज उपलब्ध कराने के लिए मण्डल के तीनों जिलों को उपलब्ध करा दिया गया है।

उक्त जानकारी संयुक्त निदेशक कृषि ए. सी. त्रिपाठी ने दी है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध कराया गया तोरिया बीज उत्तरा किस्म का है। यह कम समय तैयार होने वाली किस्म है। इसे अभी बोया जाएगा और नवम्बर में यह फसल तैयार होकर पूरी हो जाएगी। इसलिए यह शार्ट टर्म किस्म किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि जो किसान धान की बुआई नहीं कर सके हों या किसी कारणवश उनके खेत खाली हों, वे उत्तरा तोरिया की बुआई करके लाभ ले सकते हैं। बस्ती मण्डल के लिए बारह क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अस्पताल मालिक ने रिसेप्शनिस्ट से किया रेप, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची