बस्ती के युवा डॉ. ने बढ़ाया जिले का मान, डीएम में चयन पर ढेरों बधाईयाँ

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती(उ.प्र.)। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में तैनात बस्ती जनपद के बनकटी ब्लॉक के सुरापार निवासी निवासी युवा चिकित्सक डाक्टर गया प्रसाद शुक्ल ने नीट परीक्षा में बेहतरीन स्थान हासिल कर डीएम कोर्स हेतु चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर मेडिकल कालेज में उनके साथी डक्टरों ने मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।

उल्ल्लेखनीय है पूरे देश मे इस समय सुपर स्पेशलिटी डीएम कोर्स हेतु चुनिंदा सीटें ही उपलब्ध हैं। ऐसे में जिले के इस होनहार डॉक्टर ने नीट परीक्षा में 145वीं रैंक हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। डॉ. गया प्रसाद की पढ़ाई लिखाई बस्ती से हुई और वर्ष 2016 में एमबीएबीएस व वर्ष 2020 इलाहाबाद मेडिकल कालेज से पीजी कोर्स पूरा किया। वर्तमान में पिछले दो वर्ष से वह महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज बस्ती में सीनियर रेजिडेंट कर पद पर कार्यरत हैं।
डीएम कोर्स में अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. गया प्रसाद शुक्ल ने कहा कि उनका सपना है कि वह डीएम इंडोक्रोनोलॉजिस्ट के रूप में अपने आप को स्थापित कर लोगों की सेवा करें। उन्होंने अपनी इस सफलता के लिए अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा साथी डॉक्टर अनूप चतुर्वेदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उनके चयन पर उनके साथी चिकित्सकों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हे मिठाई खिलाकर बधाई दी है। डॉ. शुक्ल के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद बस्ती / राष्ट्रीय मंत्री भाजपा हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, मेडिकल कॉलेज बस्ती के रेजीडेंट प्रोफेसर डॉ. सौरभ द्विवेदी, रेडियोलाजिस्ट डॉ. तनु मिश्रा, सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेन्द्र नाथ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आमोद उपाध्याय, अंकुर श्रीवास्तव, विशाल मोदी, नीतू सिंह, घनश्याम मौर्य, सुधीर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, नूरुल हक, सज्जाद रिजवी, एवं अनुराग श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने बधाईयाँ दी हैं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार