बाल विकास परियोजना बस्ती शहर द्वारा मनाया जा रहा पोषण माह

 

                         (सुधीर श्रीवास्तव) 

बस्ती (उ.प्र.)। बाल विकास परियोजना बस्ती शहर द्वारा पोषण माह के अन्तर्गत महिलाओं एवं किशोरियों की बैठक कर जागरुक किया गया और आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, मुख्य सेविका कामिनी आर्य एवं अनुराधा पाण्डेय ने बताया कि परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यक्रमों में गोष्ठी, बैठक, गृह भ्रमण व रैली का आयोजन भी किया गया है।
ब्लाक को - आर्डिनेटर अंतिमा सिंह ने बताया कि किशोरियों को एनीमिया के बारे में बताया गया और आयरन की गोलियां बांटी गईं।
कार्यक्रम में मीरा सोनकर, विजय नन्दिनी, ऊषा पाल, अर्चना शुक्ला, उर्मिला देवी, मालती देवी, रेशमा खातून, नीतू सिंह, मन्जू कुमारी, गीता देवी, कविता देवी, अनुपमा देवी, बिन्दू सिंह, संध्या सिंह, धनपति, निर्मला यादव, रंजना चौधरी व बबिता सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर