भारत में चीता रिटर्न्स, पीएम मोदी ने कुनो नेशनल पार्क में छोड़े 8 नए मेहमान

 

                        (बृजवासी शुक्ल) 

भोपाल (मध्य प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 72वें जन्मदिन पर नामीबिया से भारत लाए गए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया है। इसके साथ ही देश को एक बार फिर लगभग 70 सालों के बाद चीतों का दीदार होगा। चीतों का विशेष विमान आज सुबह ही नामीबिया से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से चिनूक हेलिकॉप्टर से उन्हें कूनो नेशनल पार्क तक लाया गया।

चीतों को छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दशकों पहले जैव-विविधता की सदियों पुरानी जो कड़ी टूट गई थी, विलुप्त हो गई थी, आज हमें उसे फिर से जोड़ने का मौका मिला है। आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं। मैं ये भी कहूंगा कि इन चीतों के साथ ही भारत की प्रकृतिप्रेमी चेतना भी पूरी शक्ति से जागृत हो उठी है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइन्स पर चलते हुए भारत इन चीतों को बसाने की पूरी कोशिश कर रहा है। हमें अपने प्रयासों को विफल नहीं होने देना है।
समय का चक्र हमें अतीत को सुधारकर नए भविष्य के निर्माण का मौका देता 

उन्होंने कहा कि मानवता के सामने ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं जब समय का चक्र हमें अतीत को सुधारकर नए भविष्य के निर्माण का मौका देता है। आज सौभाग्य से हमारे सामने एक ऐसा ही क्षण है। ये दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया, लेकिन उनके पुनर्वास के लिए दशकों तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। आज आजादी के अमृतकाल में अब देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है।

नामीबिया देश को धन्यवाद देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नामीबिया सरकार के सहयोग से दशकों बाद चीते भारत की धरती पर वापस लौटे हैं। मुझे विश्वास है कि ये चीतें ना केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराएंगे बल्कि हमारे मानवीय मूल्यों और परंपराओं से भी अवगत कराएंगे।
   चीतों को देखने के लिए लोगों को दिखाना होगा धैर्य 

पीएम मोदी ने आगे कहा, कुनो नेशनल पार्क में जब चीता फिर से दौड़ेंगे, तो यहां का ग्रासलैंड इकोसिस्टम फिर से बहाल होगा, जैव विविधता और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में यहां इको टूरिज्म भी बढ़ेगा। यहां विकास की नई संभावनाएं जन्म लेंगी। कुनो नेशनल पार्क में इन चीतों को देखने के लिए लोगों को धैर्य दिखाना होगा और कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा। आज ये चीते मेहमान बनकर आए हैं। कुनो राष्ट्रीय उद्यान को अपना घर बनाने में सक्षम होने के लिए हमें इन चीतों को कुछ महीने का समय देना होगा।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर