तीन दिन में जवाब नहीं दिया तो 39 बीएलओ पर होगी एफआईआर : गुलाब चन्द्रा

                       (सोम प्रकाश पाण्डेय) 

 बस्ती (उ.प्र.)। मतदाता सूची में आधार नम्बर लिंक किए जाने के मामले में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेबल अधिकारी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। उप जिलाधिकारी न्यायिक गुलाब चन्द्र द्वितीय ने समीक्षा में पाया कि उन्तालिस बूथ लेबल अधिकारियों ने एक भी मतदाता का आधार नम्बर मतदाता सूची में लिंक नहीं किया है। इस खराब स्थिति पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी के ही एसडीएम ने सभी को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के नोटिस जारी कर दिया है। अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

 भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिये गए निर्देश पर मतदाता सूची से मतदाओं का आधार नम्बर लिंक किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बस्ती सदर गुलाब चन्द्र ll द्वारा 311 महादेवा विधानसभा के कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में पाया गया कि लगभग 39 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा प्रगति शून्य है। सभी सम्बन्धित को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों न निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता के लिए आपके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया जाए।
311 महादेवा विधानसभा में बूथ संख्या 92, 142, 143, 144, 150, 155, 187, 200, 204, 205, 207, 208, 214, 224, 279, 286, 287, 296, 334, 348, 400, 408, 409, 422, 424, 426, 429, 430, 432, 433, 442, 457, 460, 461, 471, 478, 480 एवं 489 पर कार्यरत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा अभी तक किसी भी मतदाता का आधार कार्ड नम्बर लिंक किये जाने हेतु कार्यवाही नहीं की गई है। समुचित उत्तर और कार्य में तेजी न आने पर मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में इन 39 बूथ के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घोर उदासीनता बरती गई है। एसडीएम गुलाब चन्द्रा ने बताया है कि स्पष्टीकरण देने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। अन्यथा की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर