बस्ती : महराजगंज में लगा जीएसटी रजिस्ट्रेशन कैम्प, श्रवण कुमार व अमित उपाध्याय ने बताए फायदे

                           (सुधीर श्रीवास्तव) 

 बस्ती (उ.प्र.)। जनपद के महाराजगंज कस्बे में वाणिज्य कर / राज्य कर विभाग द्वारा कैम्प लगाकर व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन के बारे में अवगत कराया गया। यह कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार व अपर आयुक्त ग्रेड वन गोरखपुर जोन गोरखपुर सुनीलकुमार राय के निर्देशन में जीएसटी विशेष पंजीकरण अभियान 2022 के क्रम में आयोजित किया जा रहा है।

कैम्प में सहायक आयुक्त राज्य कर / वाणिज्य कर श्रवण कुमार व राज्य कर अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय द्वारा व्यापारियों को जीएसटी के लाभों से अवगत कराया गया। शिविर में अधिकारियों ने व्यापारियों को अधिक से अधिक जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित करते हुए उसके फायदे बताए।
एक राष्ट्र - एक कर के उद्देश्य के अन्तर्गत जीएसटी में नये व्यापारियों को पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिले भर की छोटी - बड़ी बाजारों और कस्बों में कैम्प लगाकर लोगों को जागरुक करते हुए जीएसटी पंजीयन किया जा रहा है। इसके लिए व्यापारी संगठनों और व्यापारी प्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जा रहा है। यह अभियान शासन के निर्देश पर राज्य कर आयुक्त द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश