बस्ती : खैर साहब, बेगम साहिबा मैरेज हाल, लॉन का शिलान्यास, खैर साहब के सपनों को साकार करना लक्ष्य : मो. अकरम


बेटियों को पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोह लिया मन, बेगम साहिबा, खैर साहब के सपनों को साकार करने में जुटे हैं खैर वक्फ ट्रस्ट 38 के मुतवल्ली मो. अकरम

                            (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। बेगम साहिबा, खैर साहब के सपनों को साकार करने के लिये बेगम साहिबा, खैर साहब मैरेज हाल एवं लॉन तथा चार मंजिला रिहायशी मकान के निर्माण हेतु शिलान्यास कार्यक्रम जीआईसी ग्राउंड के सामने स्थित पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित जमीन पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता पुनीत गुप्ता, को आपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेन्द्र नाथ तिवारी, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ल और डॉ. शकील समाजसेवी और मुतवल्ली मो. अकरम ने किया।

उक्त शिलान्यास कार्यक्रम मुतवल्ली मो. अकरम खां के संयोजन में अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को आपरेटिव बैंक बस्ती - सन्तकबीरनगर के चेयरमैन भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से अनेक लोगों के सपने साकार होंगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ल, कप्तानगंज के विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, वरिष्ठ अधिवक्ता पुनीत गुप्ता आदि की उपस्थिति में शिलान्यास स्थल पर पौधरोपण के साथ ही बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की उन बेटियों जिन्होने कोरोना काल में अपने परिजनों को खो दिया उन्हें स्कूल बैग, जूता मोजा भेंट किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

अबुल खैर ट्रस्ट वक्फ 38 के मुतवल्ली मो0 अकरम खां ने कहा कि बेगम साहिबा, खैर साहब के सपनों को साकार करने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मैरेज हाल और चार मंजिला मकान बन जाने पर लोगों को काफी सुविधा होगी।

 उन्होंने बताया कि प्रति वर्ष 6 जरूरतमंद अभिभावकों की बेटियों का निःशुल्क निकाह, विवाह ट्रस्ट की ओर से कराया जायेगा। स्काउट प्रेस की खाली पड़ी जमीन पर भी शीघ्र निर्माण शुरू होगा। इस अवसर पर बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की शिक्षिका अंजुम परवीन, नजराना बतूल, मलिक शबा, महिमा गुप्ता, रीता देवी, अलशबा को प्रबन्धक द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेश शुक्ल, पीसीएस तनवीर अहमद खान, समाजसेवी अंकुर सिंह, आलोक सिंह ‘अंजू’, मो. अशरफ खां, मो. अरसद, मौलाना हमीदुल्लाह, पंकज सिंह, महेश सिंह, डा. शकील के साथ ही अनेक सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार