गोरखपुर : कस्टम सुपरिटेंडेंट से मोबाइल व चैन लूटने वाले गिरफ्तार : एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में शाहपुर पुलिस को मिली कामयाबी

  

                           (विशाल मोदी) 

गोरखपुर। गोरखपुर में रेलवे और रोडवेज के बीच कल तड़के कस्टम सुपरिटेंडेंट से मोबाइल फोन की लूट व चेन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर अपराधियों को शाहपुर प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व पुलिस ने दूसरे ही दिन धर दबोचा। गिरफ्तार लुटेरों में एक नीशू पासवान तिवारीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके ऊपर तिवारीपुर थाने में चार मुकदमें सहित गोरखपुर जिले में नौ मुकदमें दर्ज हैं। जबकि दूसरे गिरफ्तार अपराधी विजय गौड़ के ऊपर तीन मुकदमे हैं। गोरखपुर के कैन्ट थाने में दो और शाहपुर थाने में एक आपराधिक मुकदमा है।

प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नीशू पासवान और विजय गौड़ ने शुक्रवार पांच अगस्त को भोर में करीब साढ़े तीन बजे विनय कुमार साहू कस्टम सुपरिंटेंडेंट नौतनवां महाराज से बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन की तरफ जाते समय थाना कैंट क्षेत्र बस स्टेशन के पास से उनका मोबाइल फोन छीन लिया था। विनय साहू ने मामले में थाना कैंट गोरखपुर में मुअसं. 573 / 2022 पर आईपीसी की धारा 392 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया था। आज सुबह करीब साढ़े दस बजे रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में शाहपुर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी में तीन माह पूर्व हुई चेन स्नेचिंग का भी खुलासा हो गया है। इसमें 27 अप्रैल 2022 को रात करीब सवा नौ बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर फेज 4 के म. न. ईडब्ल्यूएस 99 निवासी वरूण दत्त मिश्र की पत्नी लीलावती से लुटेरों ने उस वक्त सोने की चेन ली थी, जब वो काली मन्दिर रेल बिहार चौराहे से अपने घर राप्तीनगर जा रही थीं। इस मामले में लीलावती ने शाहपुर में मुअसं. 177/2022 पर आईपीसी की धारा 392 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।

    डॉ0 गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा "अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान व निर्देश में, कृष्ण कुमार विश्वोई पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व रत्नेश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में रणधीर कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में उ. नि. रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक द्वारा शाहपुर पुलिस टीम के आज तिवारीपुर थाने के माधोपुर निवासी करीब बाइस वर्षीय नीशू पासवान पुत्र प्रदीप पासवान को अवैध देशी तमंचे के साथ व तिवारीपुर थाने के ही सूरजकुण्ड निवासी करीब बाइस वर्षीय विजय कुमार गौड़ पुत्र मोती गौड़ को बौलिया रेलवे कालोनी एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना शाहपुर में मुअसं. 371/2022 पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया हैै।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कल पांच अगस्त को कस्टम सुपरिटेंडेंट विनय कुमार साहू से लूटा गया मोबाइल फोन और शाहपुर में 27 अप्रैल को हुई लीलावती मिश्रा की चेन की लूट और चेन बेचने से प्राप्त नौ हजार दो सौ रु. बरामद किए। इसके अलावा चार अन्य जगहों से लूट और चोरी के मोबाइल फोन, पीपीगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई लाल रंग की प्लेटिना बाइक और 315 बोर का एक देशी तमंचे के साथ एक जिन्दा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक थाना शाहपुर उप निरीक्षक रामानुज सिंह यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हिमांशु यादव, का. अजय प्रताप चौधरी, का. चन्दन कुमार चौहान, का. विजय कुमार मौर्य एवं का. अमृत लाल शामिल रहे।
  हिस्ट्रीशीटर 68 ए नीशू पासवान के खिलाफ कुल नौ मामले दर्ज हैं। जिनमें शाहपुर थाने में तीन मामले दर्ज हैं। साल 2022 में एक आर्म्स एक्ट, एक लूट और माल बरामदगी और 2017 में चोरी और माल बरामदगी का एक मुकदमा दर्ज है। थाना कैन्ट में 2022 में लूट और माल बरामदगी का एक केस, और जीआरपी गोरखपुर में 2017 में धारा धारा 41 /411 का एक केस दर्ज है। इसके अलावा तिवारीपुर थाने में चार केस दर्ज हैं। यहां एक मामला 2016 में बलात्कार और मारपीट आदि से सम्बन्धित है। एक चोरी और माल बरामदगी 2019 का एक आर्म्स एक्ट 2020 का और एक चोरी व बरामदगी 2021 का दर्ज है। जबकि दूसरे गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार गौड़ के ऊपर तीन मुकदमें दर्ज हैं। तीनों मामले 2022 के ही हैं। इसमें एक मामला शाहपुर में लूट और बरामदगी का है। दो अलग अलग मामले कैन्ट थाना क्षेत्र में लूट और बरामदगी के हैं।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर