मूड़घाट प्राइमरी स्कूल में बच्चे खा रहे पकवान और और मिठाई @ आजादी का अमृत महोत्सव, आज व्यवसाई अभिषेक गुप्ता ने उठाई जिम्मेदारी

 

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज को आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के लगभग 200 से अधिक बच्चों को मध्याह्न भोजन में विशेष पकवान व मिष्ठान परोसा गया। शहर के प्रिया इलेक्ट्रॉनिक एलजी बेस्ट शॉप की तरफ से प्रसिद्ध व्यवसायी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में उनकी टीम ने प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के निवेदन पर विद्यालय के बच्चों हेतु यह व्यवस्था की और अपनी टीम के सदस्यों अंकुर वर्मा व सुनील पांडेय के साथ अपने हाथों से परोस कर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन व सफेद रसगुल्ला खिलाया।

इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता ने विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र के समुदाय के जनसहयोग से विद्यालय के विकास व बच्चों की सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों की तारीफ की। प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप उन्होंने आज़ादी के अमृत महोत्सव में विद्यालय परिवार द्वारा 11 से 17 अगस्त तक लगातार एक हफ्ते तक जनसहयोग से बच्चों के लिए उत्कृष्ट भोजन मिठाई की व्यवस्था किया है। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में बहुत ख़ुशी मिली है।

 कार्यक्रम आयोजन में आराधना श्रीवास्तव, शैल यादव, रचना सिंह, साजिदा बेगम, अश्वनी कौशिक, विनय चौधरी, एकता सिंह व राजमणि यादव का विशेष योगदान रहा।

        ➖    ➖     ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर