महिला उत्कर्ष सोसायटी ने गुरूग्राम में की मेंहदी प्रशिक्षण की शुरूआत

 मजबूत समाज के लिए महिलाओं का सशक्त होना जरूरी - मंगला गुप्ता

                     (मिहिर कुमार शिकारी) 

गुरूग्राम (हरियाणा)। योगक्षेम महिला उत्कर्ष सेवा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लि. और उत्कर्ष प्रयास स्कूल के सयुक्त तत्वाधान में कल से हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-४७ में झुग्गी बस्तियों में रहेते जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मूलधारा से जोड़ने के लिए चलाये जा रहे उत्कर्ष प्रयास स्कूल में मेहँदी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई।इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्षा मंगला गुप्ता ने बताया कि मजबूत समाज के लिए महिलाओं को और सशक्त बनने पर जोर दिया।आगे उन्होंने कहा कि महिलाओं की मजबूती के बिना मजबूत समाज व राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।महिलाएं परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव होती हैं।जब नींव मजबूत होगी तभी भवन भी मजबूत होगा।इसलिए महिला का सशक्त होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं ने आजादी के बाद से सामाजिक रूढ़िवादिता की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़ने का काम किया है।जिसका असर देश की तरक्की में साफ नजर आता है।आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं। महिलाओं में धैर्य, साहस और नेेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता होती है। मौजूदा लोकसभा चुनावों के परिणामों को ही देखा जाए तो 78 महिला सांसद चुनी गई हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है,जिससे समाज व देश को लाभ मिल रहा है। नारी को आदिकाल से ही शक्ति के रूप में पूजा जाता है। शक्ति का दूसरा नाम ही नारी है। महिलाएं अपने दम पर कुछ भी हासिल कर सकती हैं। आज खेल के मैदान से लेकर राजनीति, शिक्षा, विज्ञान, समाज सेवा, चिकित्सा हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। किसी भी समाज में महिला की अनदेखी महिला को नहीं बल्कि समाज को कमजोर करती है।वर्तमान में नवनियुक्त देश के महामहिम राष्ट्रपति श्री द्रोपदी मुर्मू जी महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण हैं।इसलिए उत्कर्ष प्रयास स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए उनकी सशक्तिकरण की दिशा में उनको आत्मनिर्भर बनाने के गुरु सिखाने के उद्देश्य के तहत उन्हें मेहँदी का प्रशिक्षण आजसे निःशुल्क शुरू किया गया है।आगे मंगलाजी ने कहा कि आज देश की महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं ऐसे में सहकारिता से जुड़कर हमें समाज और राष्ट्र में जुड़ने का मौका मिलेगा।आज समाज में महिलाओं को बराबर का हक है,उसके अनुसार छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
 इस शिविर का संचालन समाजसेवी एवं उत्कर्ष प्रयास स्कूल की प्रमुख संस्थापिका श्रीमती स्वर्णलता पाण्डेय (पूजाजी) ने किया,उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग दोपहर में 3 बजे से 5 बजे तक होगा।आगे पूजाजी ने कहा कि सावन महीने में महिलाएं एवं बालिकाओं में मेहँदी का विशेष स्थान है।अपने हाथों और पैरों को मेहँदी से विशेष रूप से सजाती हैं।प्रशिक्षण के द्वारा मेहँदी के महत्व और उत्त्कृष्ट श्रृंगार के विषय में जानकारी दी जा रही है।इस शिविर में मेहँदी के कलात्मक एवं आकर्षक डिजाइन प्रशिक्षिका श्री प्रतिमा जी और सिमा जी द्वारा लगभग 20 स्कूली छात्राओं ने प्रशिक्षण का लाभ लिया।श्री प्रतिमा की ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद उत्त्कृष्ट प्रर्दशन करने वाली बच्चियों को पुरस्कृत किया जायेगा।इस अवसर पर स्कूल के पढाई कर रहे बच्चों के अभिभावक आदि मौजूद रहे।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर