एमपीएस मूड़घाट में सांसद ने बच्चों को परोसे पकवान, तिरंगा वितरित, फ्री हेल्थ कैम्प का उद्घाटन

                           (विशाल मोदी) 

बस्ती (उ.प्र.)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट में आज़ादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सांसद हरीश द्विवेदी ने स्कूल के लगभग 200 बच्चों को मध्याह्न भोजन में विशेष पकवान व मिष्ठान परोसा। उन्होंने प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अभिजात द्वारा विद्यालय के बच्चों हेतु अयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घटान किया और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों व बच्चो को तिरंगा वितरित किया।

इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र व विद्यालय परिवार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत लगातार एक हफ्ते तक जनसहयोग से बच्चों के लिए उत्कृष्ट भोजन मिठाई आदि की व्यवस्था करने की प्रशंसा की। उन्होंने इस मेडिकल कैम्प लगाने व भोजन व्यवस्था में डॉ. अभिजात श्रीवास्तव के सहयोग की भी सराहना की।

 बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, बीइओ सदर विनोद त्रिपाठी, नीरज सिंह, जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी, ग्राम प्रधान ने सांसद का स्वागत करते हुए उन्हें आदर्श प्राथमिक विद्यालय को गोद लेने का अनुरोध पत्र व निपुण भारत लक्ष्य भेंट किया। शहर के पसिद्ध चिकित्सक डॉ अभिजात व उनकी टीम द्वारा सभी बच्चो के स्वास्थ्य जांच कर स्कूल को फर्स्ट एड मेडिकल किट प्रदान किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परसुराम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने अतिथियों को तिरंगा बैज लगाया और सभी बच्चों को तिरंगा वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन आराधना श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव मंजू त्रिपाठी, एसएमसी अध्य्क्ष कांति देवी, शैल यादव,साजिदा बेगम, अश्वनी कौशिक, विनय चौधरी, रचना सिंह, एकता सिंह व राजमणि सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर