बेगम खैर की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, आमजन की सहभागिता प्रासंगिक : गुलाब चन्द्रा

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज के प्रबंधक मो. अकरम खान के संयोजन में प्रभातफेरी, रैली निकाली और तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली के दौरान छात्रायें तराना गीत गा रही थी।

सचिव विकास प्राधिकरण गुलाब चन्द्रा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन संघर्ष, बलिदान और लक्ष्यों से परिचित कराया। श्री चन्द्रा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आम जन मानस को स्वतंत्रता आन्दोलन और देश की महान विभूतियों से परिचित करातेे हुए देश की सभ्यता, संस्कृति से भी अवगत कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम मेें आम जनता की सहभागिता अत्यन्त प्रासंंगिक है। प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने देश के स्वतंत्रता आन्दोलन और 75 वर्षों  की विकास यात्रा पर छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुये पुनः विद्यालय पहुंची।
यात्रा में मुख्य रूप से परवीनबानो, अलका पाण्डेय, शबाना अंजुम, अंजुम परवीन, रीता देवी, हेमलता मिश्रा, नुसरत फातिमा, आरिफा खातून, खालिदा परवीन, हुमा शदक, नजराना वतूल, नाजिश शकील, मलिक शबा, अलशबा, संगीता श्रीवास्तव, सुप्रभा पाण्डेय, आशी, शाहिदा, सना, नुरैन फातिमा, इरम फातिमा, शना, प्राची श्रीवास्तव आदि शामिल रहीं।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर