देल्ही पब्लिक स्कूल पचपेड़िया मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव, बच्चों ने मोह लिया मन

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आज देल्ही पब्लिक स्कूल पचपेड़िया में प्रातः ध्वजारोहण किया गया। छात्र - छात्राओं के साथ पूरे विद्यालय परिवार ने झण्डागीत का मनोहारी सस्वर गायन किया। विद्यालय में छात्र छात्राओं और उपस्थित अभिभावकों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्र ध्वज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में हमारे राष्ट्र ध्वज के तीनों रंगों की विशेषताओं के बारे में बताया गया। बच्चों ने अपने कार्यक्रम से समां बांध दिया।

विद्यालय की डायरेक्टर अर्चना पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय में स्लोगन, लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव सभी नागरिकों के लिए गौरव का विषय है। असंख्य नाम अनाम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान से ही आज हम सभी आजाद भारत में अमृत महोत्सव आनन्द पूर्वक मना रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव का यह कार्यक्रम जन जन का आयोजन बना है।
 डायरेक्टर अर्चना पाण्डेय ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन एक सप्ताह का उल्लासपूर्ण विधिवत कार्यक्रम बनाया जाएगा। इससे छात्र छात्राओं को देश की आजादी और ऐतिहासिक महत्व की अधिक जानकारियों से भी रुबरु कराया जा सकेगा। ये बच्चे ही एक सुदृढ़ और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेंगे।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर