गोरखपुर : शाहपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया लूट का खुलासा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

 

                         (विशाल मोदी) 

गोरखपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में लूट करने और एक अन्य मामले में लूट की कोशिश करने वाले तीन लुटेरों को प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में उनकी टीम ने चौबीस घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तीनों अपराधी युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। सरगना मैनुद्दीन अंसारी के ऊपर कुल पन्द्रह मुकदमें दर्ज हैं और सभी अकेले शाहपुर थाने में ही दर्ज हैं। दूसरे गिरफ्तार अपराधी इमरान के ऊपर कुल छ: मुकदमें हैं। शाहपुर थाने में ही पांच मुकदमें मुकदमें दर्ज हैं और एक मुकदमा कैन्ट थाने में दर्ज है। तीसरा गिरफ्तार अपराधी मो. जैद है। इसके ऊपर केवल एक मुकदमा दर्ज है, जो कल हुए लूट के मामले में शाहपुर थाने में दर्ज हुआ है। इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि इन लुटेरों के पास से लूट के आठ हजार पांच सौ रु. और असलहा भी बरामद हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि लुटेरों ने कल छ: अगस्त को दोपहर करीब एक बजे करन मिश्र पुत्र अरुण मिश्र निवासी म. नं. बी - 7 फर्टिलाइजर थाना चिलुआताल गोरखपुर से तेरह हजार रुपये उस वक्त लूट लिए थे जब वह एबीएस हास्पिटल पादरी बाजार से रजनी निषाद के साथ अपने घर जा रहा था। इस घटना को स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने अंजाम दिया था। इस मामले में शाहपुर थाने में मुअसं. 373 / 2022 धारा 392 भादवि. का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इन्हीं लुटेरों ने कल छ: अगस्त को ही अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गीता वाटिका के पास शाहपुर थाने के पानी टंकी के पास आवास विकास कालोनी म. न. 23 / 9 निवासी कौस्तुभ सिंह पुत्र स्व. शम्भू नाथ सिंह को पेट में गुप्ती सटाकर लूटने का प्रयास किया गया था। लूट में सफल न होने पर अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और फरार हो गए थे। इस मामले में शाहपुर थाने में मुअसं. 372 / 2022 पर भादवि. की धारा 386 एवं 506 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज हुई है। गिरफ्तार मैनुद्दीन पर मुअसं, 376 / 2022 पर नाजायज असलहे के मामले में 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शाहपुर रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक उप निरीक्षक रामानुज सिंह यादव एवं थाने की पुलिस टीम ने आज करीब साढ़े बजे आवास विकास कालोनी शाहपुर निवासी करीब चौबीस वर्षीय मैनुद्दीन अंसारी पुत्र नसरुद्दीन, को अवैध असलहे के साथ, करीब बाइस वर्षीय इमरान अंसारी पुत्र जमालुद्दीन को एक नुकीली गुप्ती के साथ और घोषीपुरवा शाहपुर निवासी करीब इक्कीस वर्षीय मो. जैद पुत्र सैफुद्दीन को डेयरी रेलवे कालोनी गांधी शताब्दी इण्टर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों के पास से लूट के 8500 रु., गुप्ती बरामद होने के अलावा एक बारह बोर का देशी कट्टा और जिन्दा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक रामानुज सिंह यादव, का. आजाद अली, अवधेश बिन्द, चन्दन कुमार चौहान, अरविन्द यादव, अमृत यादव एवं दुर्गेश यादव शामिल रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर