केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का इस्तीफा

                          (संजीव पाण्डेय) 

 नई दिल्ली। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और इसके बाद अपना इस्तीफा दे दिया। नकवी अभी केंद्र सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री के पद पर थे और राज्यसभा में भाजपा के उपनेता भी हैं।

 मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने वाला है और पार्टी ने उन्हें दुबारा राज्यसभा के लिए कहीं से उम्मीदवार भी नहीं बनाया। ऐसे में उनका मंत्री बने रहना वैसे भी मुश्किल होता। फिलहाल उनके अचानक इस्तीफे से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी उन्हें उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकती है।
मुख्तार अब्बास नकवी बीजेपी के अल्पसंख्यक चेहरा माने जाते हैं और उन्होंने धार्मिक मामलों में भी हमेशा पार्टी के स्टैंड का समर्थन किया है। आज ही उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की थी। बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और लोगों की सेवा में नकवी के योगदान की सराहना की थी।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर