चित्रांश क्लब ने डीएम एसपी को दी बधाई, किया सम्मानित

 

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। सावन माह के पवित्र पर्व पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को जाने वाले कांवरियों की उत्तम देखरेख, व्यवस्था और यातायात के बेहतर प्रबंधन के लिए सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के संरक्षक एवं हरैया विधायक प्रतिनिधि पंडित सरोज मिश्र, जिला अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव एवं क्लब के संस्थापक अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चित्रांश क्लब ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव को सम्मानित किया है।

चित्रांश क्लब के संस्थापक अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या से पवित्र सरयू जी का जल भरकर आने वाले लाखों कांवरियों के जत्थे की निगरानी करना आसान बात नहीं है। उन्होंने कहा कि बस्ती प्रशासन ने बहुत ही अच्छी तरह चाक चौबन्द व्यवस्था करके भक्तों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इसके लिए पूरा प्रशासन बधाई का पात्र है।
इस अवसर पर मुनव्वर हुसैन जी, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेश कुमार देव ,विनय प्रताप सिंह रिंकू ने पूरे क्लब के साथियों के साथ मिलकर बाबा भदेश्वर नाथ धाम में सकुशल जलाभिषेक और पवित्र कांवड यात्रा के सफल, सकुशल संचालन के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित सम्पूर्ण प्रशासन को बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी हैं।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर