खनन अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

 

                           (विशाल मोदी) 

 बस्ती (उ.प्र.)। खनन अधिकारी बताकर फर्जी आईडी दिखाकर जेसीबी चालकों से वसूली करने वाले दो शातिरों को वाल्टरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से प्रेस लिखी एक कार, खनन विभाग का पहचान पत्र, कई अखबार और चैनल के आईडी कार्ड बरामद किए हैं। पकडे गए शातिरों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के ककरही निवासी उमेश, चिल्हिया थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी मनोज पासवान के रूप में हुई है।

वाल्‍टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा निवासी आकाश सिंह ने जेसीबी मालिकों, चालकों से खनन अधिकारी बताकर वसूली किए जाने की लिखित शिकायत की। बताया कि 4 जुलाई को उनकी जेसीबी पिपरा चौराहे पर खड़ी थी, इस बीच आल्‍टो कार से 2 लोग आए अपने को खनन विभाग का अधिकारी बताते हुए धमकाकर गूगल पे से 7 हजार रूपए पेमेंट कराया। बाद में जानकारी हुई कि जिले के कई जेसीबी मालिकों से धमकाकर उनसे भी इसी तरह रूपया लिया गया है, जो करीब एक लाख रूपए होगा। शिकायत करने के साथ ही आकाश सिंह ने उनके फर्जी होने का शक होने पर अन्‍य लोगों के साथ मिलकर उन्‍हें ढूढ़ना शुरू किया। इस बीच बहेरिया चौराहे के पास नितराम चौधरी से खनन विभाग का अधिकारी बताकर उनसे पैसे की मांग करते समय पकड़ा गया।

एसओ वाल्‍टरगंज योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच और पूछताछ के दौरान पता चला कि यह दोनों फर्जी आईडी और दस्‍तावेज के आधार पर लोगों से पैसा वसूलने का काम करते थे। बताया कि उनके पास से खनन विभाग का पहचान पत्र, कई अखबारों, चैनल का आईडी कार्ड,बैंक एटीएम कार्ड, लैपटाप आदि की बरामदगी की गई हैं। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्‍य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर उन्‍हे न्‍यायालय के लिए रवाना किया गया है। पुलिस ने वाल्टरगंज थाने में मुअसं. 226 / 2022 पर उमेश लोधी पुत्र पारसनाथ और मनोज पासवान पुत्र आत्मा प्रसाद के विरूद्ध भादवि. की धारा 419, 420, 467, 468 व 471 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर