बकरीद पर डीएम - एसपी ने किया भ्रमण, दी बधाई

                         (बृजवासी शुक्ल) 

बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने ईद उल अजहा/बकरीद के पर्व पर क्षेत्र का भ्रमण किया, नमाज अदा कर निकल रहे लोगों से भेंट किया तथा उन्हें पर्व की बधाई दिया।

 डीएम - एसपी ने गांधीनगर, गांवगोड़िया कुर्बानी स्थल, दक्षिण दरवाजा क्षेत्र, मझौआमीर तथा जमदाशाही क्षेत्र का भ्रमण किया। शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों से जानकारी हासिल किया तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
 अधिकारियों ने मानिन्द लोगों से भेंट कर उनके द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर सीओ आलोक प्रसाद तथा कोतवाल संजय कुमार उपस्थित रहे।

       ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अस्पताल मालिक ने रिसेप्शनिस्ट से किया रेप, एफआईआर दर्ज, आरोपी फरार

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची