लखनऊ के जवाहर भवन में 1600 मार्केटिंग इंस्पेक्टर का धरना

 

                       (बृजवासी शुक्ल) 

 लखनऊ। राजधानी के जवाहर भवन में आज बुधवार को खाद्य एवं रसद विभाग के 1600 मार्केटिंग इंस्पेक्टर का धरना चल रहा है। प्रदेश भर के मार्केटिंग इंस्पेक्टर अपनी चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रमुख सचिव और विभाग के मुख्यालय का घेराव किया।

कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रेनु मिश्रा ने कहा सीएम योगी द्वारा हमारी मांगों को पूरा किया जाए नहीं तो हमारा धरना जारी रहेगा। विभाग के उच्च अधिकारी भ्रष्टाचार के लिए सब को गुमराह कर रहे हैं। एक विभाग में दो तरह के कर्मचारियों में भेदभाव किया जा रहा है।

       कर्मचारी संघ की चार प्रमुख मांगे

पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर में विपणन शाखा के विपरण इंस्पेक्टर तक को शामिल करते हुए तत्काल उनके अधिकार वापस का संशोधित आदेश जारी किया जाए। संघ द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र एवं उस पर शासन व आयुक्त स्तर पर दिए गए लिखित मौखिक आश्वासन को तत्काल पूरा किया जाए। विपणन शाखा द्वारा कार्यों को संपादित किए जाने के लिए सभी विभाग के संसाधनों की व्यवस्था भी की जाए।

एसोसिएशन की अध्यक्ष रेनु मिश्रा ने बताया कि अधिकारियों और सप्लाई विंग के कर्मचारियों की मिलीभगत करके मार्केटिंग इंस्पेक्टर के अधिकारों को छीना जा रहा है। सन् 2016 में मार्केटिंग इंस्पेक्टर के अधिकारों को समाप्त किए जाने की प्रक्रिया सबसे पहले शुरू की गई थी। अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के मार्केटिंग इंस्पेक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में जिस तरीके की राशन बांटने की प्रणाली में मार्केटिंग इंस्पेक्टर की भूमिका होनी चाहिए वह बिल्कुल नहीं है।
2016 में सप्लाई इंस्पेक्टर को हमारे अधिकारों को छीन कर सप्लाई विंग को दे दिया गया। विभाग के प्रमुख सचिव और निदेशक से दो बार वार्ता हो चुकी है लेकिन उन्होंने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।मुख्यमंत्री के पास विभाग है लेकिन उनको अधिकारियों द्वारा गुमराह करते हुए बंदरबांट और भ्रष्टाचार की वजह से मार्केटिंग इंस्पेक्टर के प्रमोशन तक को रोका गया है। उनके अधिकारों को वापस नहीं किया जा रहा है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर को राशन वितरण प्रणाली के केंद्रों से हटाकर निरीक्षण और ना ही सरकारी दुकानों का कार्य लिया जा रहा है।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर