अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 13 की मौत, 40 लापता

                            (संतोष दूबे) 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटा है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। एनडीआरफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। आपदा की इस घटना में चालीस लोग लापता हैं और रेस्क्यू आपरेशन में तीन लोगों को जिन्दा बचा लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने की घटना में 13 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। बता दें कि मौसम विभाग ने कुछ दिन पहले अमरनाथ में खराब मौसम की आशंका जताई थी। इस घटना पर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया है। पीएम और शाह ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की है। जानकारी के मुताबिक, अमरनाथ गुफा से दो किलोमीटर दूर बादल फटने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि निचले इलाकों में आठ जुलाई शुक्रवार को शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी।

         शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना : पीएम

पीएम मोदी ने अमरनाथ गुफा के बाद बादल फटने की घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि राहत बचाव कार्य जारी है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात करके हालात का जायजा भी लिया। पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी उपराज्यपाल से फोन पर बात करके रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

आईजीपी कश्मीर ने बताया कि पवित्र गुफा के पास कुछ लंगर और तंबू बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में आ गए। एनडीआरफ डीजी अतुल करवाल के मुताबिक, इस घटना में 13 से ज्यादा मौतें हुई है। तीन लोगों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है। जबकि, 40 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान जारी है। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है। उधर आईटीबीपी का कहना है कि कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है, अभी कोई स्पष्ट जानकारीनहीं है। बचाव दल काम पर हैं। आईटीबीपी (ITBP) की टीमें अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान में हैं।

          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर