संतकबीरनगर पुलिस में सर्वेश राय और राकेश मिश्र सहित सात का प्रमोशन

 

                          (अर्जुन सिंह) 

संतकबीरनगर। जिले में सात उप निरीक्षक प्रोन्नति के बाद निरीक्षक बनाए गये हैं। इसमें तीन थाना प्रभारी और तीन चौकी प्रभारी शामिल हैं। पुलिस कप्तान सोनम कुमार ने सभी इन्सपेक्टर को बधाई देते हुए स्टार लगाया। इन्सपेक्टर बनाए गये लोगों में तेज तर्रार दुधारा थानाध्यक्ष सर्वेश राय और कोतवाली खलीलाबाद के वरिष्ठ उप निरीक्षक राकेश मिश्र शामिल हैं।

राज्य पुलिस मुख्यालय से प्रदेश में कुल 1017 उप निरीक्षकों को प्रोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया है। इनमें संतकबीरनगर के सात उप निरीक्षक प्रोन्नत हुए हैं। इसमें प्रोन्नति की सूची जारी से पहले सब इंस्पेक्टर्स ने अपने खिलाफ निलंबन, अनुशासनिक कार्रवाई या आपराधिक आरोप के आधार पर अभियोजन की कार्रवाई के बारे में स्व हस्ताक्षरित घोषणा पत्र दिया था, जिसके बाद सब इन्सपेक्टर से इन्सपेक्टर पद पर प्रोन्नत पुलिस कर्मियों के नाम पर मोहर लगाई गई है। संतकबीरनगर जिले में तैनात जिन सात उप निरीक्षकों के कंधे पर अब थ्री स्टार लगेगा, उसमें उप निरीक्षक सर्वेश कुमार राय, अनिल कुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्र, रमजान अली, मनोज पटेल, विजय कुमार दुबे, और राकेश कुमार मिश्र शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है।
 वर्तमान में प्रमोशन पाने वाले इन सात उप निरीक्षक में से तीन के पास थाने की कमान और तीन के पास पुलिस चौकी की कमान है। इसमें दुधारा थाने का प्रभार सर्वेश कुमार राय के पास, बखिरा थाने का प्रभार अनिल कुमार सिंह के पास, बेलहर थाने का प्रभार संतोष कुमार मिश्र के पास, काली जगदीशपुर पुलिस चौकी का प्रभार रमजान अली के पास, हरिहरपुर पुलिस चौकी का प्रभार मनोज पटेल के पास, मगहर पुलिस चौकी की प्रभार विजय कुमार दुबे के पासऔर कोतवाली थाने में एसएसआई का प्रभार राकेश कुमार मिश्र के हाथ में है।

         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर