बस्ती शहर में पुलिस का दंगा नियंत्रण फ्लैग मार्च

 

                               (विशाल मोदी) 

   बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय शहर कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत पुलिस ने दंगा नियंत्रण फ्लैग मार्च किया गया। शहर कोतवाल संजय कुमार ने कहा है कि समाज में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। जिसके लिए समय पर मार्च भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ता है। चौकी इंचार्ज गांधी नगर मनीष जायसवाल ने कहा मित्र पुलिस की भावना को ध्यान में रखते हुए जनता की राय भी जानी जाती है।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दीपेन्द्र नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर आलोक प्रसाद के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार के नेतृत्व में थाना कोतवाली के समस्त चौकी प्रभारी द्वारा टीम के साथ क्षेत्र के हाट स्पॉट एरिया गांधीनगर, जामिया हलफिया, मदरसा दारुल उलूम, छोटी मस्जिद, नूरानी मस्जिद, हनुमान मंदिर, श्री कृपाल मंदिर आदि के पास मय दंगा नियंत्रण उपकरण के फ्लैग मार्च किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों से अवगत कराया। अफवाहों से बचने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
   बता दें कि गांधी नगर बस्ती का प्रमुख बाजार है। इसलिए यहां भीड़ भाड़ का लोड भी ज्यादा है। चौकी प्रभारी मनीष बताते हैं कि जनता के बीच मैत्रीपूर्ण रिश्ते कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की महत्वपूर्ण कड़ी है। जनता के साथ राय शुमारी और क्षेत्र पर पैनी नजर ही पुलिस की कार्यप्रणाली का मुख्य हिस्सा है।

           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार