चौथी बार कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष बने वीके वर्मा, हनुमान मण्डल अध्यक्ष

 

                           (नीतू सिंह) 

बस्ती (उ.प्र.)। जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. वीके वर्मा को फिर कुर्मी महासभा का जिलाध्यक्ष चुना गया। दर्जनों सामाजिक संस्थाओं से जुड़े डॉ. वीके वर्मा चिकित्सा, शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकारों के लिए खासे लोकप्रिय हैं। आज हुई बैठक में इन्हें लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष चुना

भारतीय कुर्मी महासभा की बैठक आर.डी. सरमाउन्ट कॉन्वेंट निकट अमहट पुल के परिसर मेें सम्पन्न हुई। बैठक में कुर्मी समाज की समस्याओं पर विचार के बाद द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डा. हरिश्चन्द्र पटेल की देख रेख में संगठन का विस्तार किया गया। सर्व सम्मत से डा. हनुमान चौधरी मण्डल अध्यक्ष, शीतला पटेल और बदी प्रसाद मण्डल उपाध्यक्ष, मस्तराम वर्मा मण्डल सचिव घोषित किये गये। इसी क्रम में बस्ती इकाई के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें डा. वी.के. वर्मा चौथी बार जिलाध्यक्ष, प्रवीन चौधरी जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, सुखराम पटेल, राजीव चौधरी, सुखराम चौधरी उपाध्यक्ष, कृष्णचन्द्र चौधरी जिला महासचिव, अशोक वर्मा जिला कोषाध्यक्ष, राधेश्याम चौधरी, श्यामनरायन चौधरी जिला सचिव, राम दयाल चौधरी, तेज कुमार चौधरी जिला संयुक्त सचिव, विद्यासागर चौधरी प्रचार प्रसार सचिव, आर.के. सिंह पटेल प्रदेश संगठन सचिव एवं बस्ती मण्डल प्रभारी, मंशाराम चौधरी मीडिया प्रभारी एवं रामपूरन चौधरी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष घोषित किये गये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद चौधरी, अजय चौधरी, कमलेश चौधरी, सर्वेश चौधरी, सुखराम चौधरी, जवाहरलाल वर्मा, घनश्याम चौधरी, बद्री प्रसाद चौधरी, कृष्णनाथ चौधरी, राम दयाल चौधरी, विद्या सागर चौधरी, वृजेश पटेल, राम मोहन के साथ ही कुर्मी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर