बस्ती : सड़क हादसे में थाने के फालोअर की मौत

 

                         (अनूप पाण्डेय) 

हर्रैया (बस्ती)। बस्ती - अयोध्या हाईवे पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा‌ सानी रोड क्रासिंग के पास एक बेकाबू डीसीएम की चपेट में आकर थाने फालोअर की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक राम अदालत पुत्र बालेदीन कप्तानगंज थाने पर फालोअर का काम करता था। वह कप्तानगंज थाने के लहिलवारा गांव का निवासी था। तीन जून शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक द्वारा कप्तानगंज गया था। सायं करीब छ: बजे पिकौरा सानी के पास अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आकर राम अदालत गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां स्थानीय लोगों के साथ पत्रकार प्रमोद ओझा ने उसे घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज ले जाकर भर्ती कराया।
राम अदालत की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। बस्ती जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब टमाटर लदा डीसीएम बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए थोड़ी दूर पर जाकर पलट गयी थी।

        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖

देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं

लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page

सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए

मो. न. : - 9450557628

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर